December 10, 2025

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

हिंद की चादर श्री जी के 350वें शहीदी दिवस पर प्रदेश स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का शुभारंभ


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- हिंद की चादर, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के पावन अवसर पर अमरजीत सिंह छाबड़ा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग, रायपुर के द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में एक प्रदेश स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
यह प्रतियोगिता प्रदेश के समस्त जिलों में आयोजित की जा रही है, जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य गुरुओं द्वारा हिंदू धर्म की रक्षा हेतु दिए गए बलिदानों की जानकारी युवा पीढ़ी तक पहुँचाना तथा उनमें संस्कार, साहस, बलिदान और इतिहास के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।

बलौदाबाजार जिले में कार्यक्रम का नेतृत्व
बलौदाबाजार जिले की जिम्मेदारी बलवंत सिंह सलूजा, अमरजीत सिंह सलूजा, राजा गुंबर, हर भगवान गुंबर, बबलू चावला, बयेन्त सिंह खालसा सहित अन्य प्रमुख समाजसेवियों को सौंपी गई है, जो इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

भाटापारा से हुआ शुभारंभ
इस प्रदेश स्तरीय निबंध प्रतियोगिता की शुरुआत भाटापारा से की गई, जहाँ कार्यक्रम का आयोजन अज गुरु कुल स्कूल, तरेंगा रोड में हुआ। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय के प्रबंधन समिति एवं शिक्षकों ने भी इस आयोजन में विशेष रुचि दिखाई। विद्यालय प्रबंधन ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु तेग बहादुर जी जैसे महापुरुषों के बलिदान के कारण ही आज हम अपने धर्म और संस्कृति में सुरक्षित अनुभव करते हैं।

आभार एवं धन्यवाद
कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति द्वारा सभी , गुरुकुल स्कूके डायरेक्टर राम रतन मुंद्रा जी ,प्रिंसपाल आएम वाइज प्रिंसपल शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी गणमान्य नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रेरणादायक एवं संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
YouTube
Instagram
Telegram
WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!