April 1, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

शिवरतन शर्मा के प्रयासों से 06 करोड़ 76 लाख 35 हजार रुपए की सड़क परियोजना को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

सड़कें केवल यात्रा का साधन नहीं हैं, बल्कि विकास, रोज़गार और सामाजिक बदलाव का रास्ता हैं- शिवरतन शर्मा

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता शिवरतन शर्मा के प्रयासों से भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास को बड़ी सौगात मिली है। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा भाटापारा विकास खंड के ग्राम दत्तरेंगा से बिजराडीह मार्ग तक लगभग 06.20 किलोमीटर लंबाई की सड़क निर्माण कार्य के लिए 06 करोड़ 76 लाख 35 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
लोक निर्माण विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार उक्त सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जाएगा।
इस स्वीकृति के लिए शिवरतन शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, लोक निर्माण मंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया…
शिवरतन शर्मा के मार्गदर्शन में भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस सड़क परियोजना से दत्तरेंगा से बिजराडीह मार्ग तक आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। स्थानीय व्यापार, परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी । साथ ही क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
शिवरतन शर्मा ने इस विषय पर पश्चिम बंगाल से दूरभाष चर्चा में कहा कि सड़कें केवल यात्रा का साधन नहीं हैं, बल्कि विकास, रोज़गार और सामाजिक बदलाव का रास्ता हैं। शर्मा ने आगे कहा कि राज्य की भाजपा सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर सड़क सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे। भाटापारा विधानसभा के समग्र विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे।
उक्त स्वीकृति के लिए राकेश तिवारी, अश्वनी शर्मा, सुनील यदु, राजा जायसवाल, सविता प्रदीप अनंत, आशीष जायसवाल, महाबल बघेल, भोला वर्मा, पवन वर्मा, खुमान वर्मा, मनिंदर गुम्बर, प्यारे रजक, ठाकुर राम साहू, बहोरकी यदु, सुरेश वर्मा, सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्त्ताओ ने शिवरतन शर्मा की निरंतर सक्रिय विकास परक सोच जे लिए आभार व्यक्त किया…