March 30, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

लरिया केवट समाज का हुआ वार्षिक महाधिवेशन

भाटापारा:– 29 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ लरिया केवट (निषाद) समाज सामाजिक संगठन जिला बलौदाबाजार भाटापारा एवं तरेंगाराज

लरिया केवट (निषाद) समाज सामाजिक संगठन का संयुक्त रूप से वार्षिक महाधिवेशन जोगीद्वीप मंदिर परिसर ग्राम गुर्रा भाटापारा में शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ महासभा का कार्यक्रम पूजा आरती कर प्रारंभ किया गया महासभा में जिला पदाधिकारीगण महिला संगठन सहित तरेंगाराज, लवनराज, खल्लारीराज, सोमनाथराज के पदाधिकारी गण सहित बड़ी संख्या में महिलाएं युवा बुजुर्ग एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का बाहुल्य उपस्थिती रहा संयुक्त रूप से वार्षिक अधिवेशन में समाज के पदाधिकारीयो द्वारा आय व्यव की जानकारी दी गई

एवं सामाजिक प्रकरणों का निराकरण भी किया गया। महासभा में मुख्य अतिथि श्री अश्वनी शर्मा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भाटापारा रहें जिन्होंने अपने उद्बोधन में समाज के विकास के लिए जो भी मांग रहेगा उसको तत्काल पूरा करने का आश्वासन दिये लरिया केवट समाज निरंतर प्रगति कर रहा है लरिया केवट समाज का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किये। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजा जायसवाल जिला पंचायत सभापति रहे जिन्होंने अपने वक्तव्य में लरिया केवट समाज को महासभा आयोजन के लिए लरिया केवट समाज को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दिए। अध्यक्षता डॉ. नारायण प्रसाद निषाद जिलाध्यक्ष लरिया केवट निषाद समाज सामाजिक संगठन जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में समाज को सामाजिक एकता में बड़ी शक्ति होती है

, और बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान किया जा सकता है,समाज में आर्थिक उन्नति, शैक्षणिक उन्नति, व्यावसायिक उन्नति, पर आगे आने कोआह्वान किया गया सामाजिक बुराइयों से दूर रहना फिजूल खर्ची से बचने

एवं युवाओं को हर प्रकार से आगे बढ़ाने की प्रेरणादायक कार्य करने के लिए प्रेरित किये। लोकनाथ निषाद रघुनाथ निषाद रामायण राजकुमार सुधेराम अजीत निषाद विजय बद्रिका निषाद रमेश अरुण दिलहरण रामप्रसाद हीरा सिंह चमरू कलाराम खेदन खोमकरण मन्नू लाल श्याम लाल श्रीमती खिलेश्वरी श्रीमती रमा निषाद श्रीमती डिगेश्वरी शैलेन्द्र दीपक निषाद रामलाल दशरथ दुकालु देवा प्रेम रुकेश जगनंदन सहित बड़ी संख्या में सामाजिक गण उपस्थित रहें।