March 3, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

भाजपा सरकार में विकास की नई रफ्तार पकड़ रहा भाटापारा विधानसभा क्षेत्र

शिवरतन शर्मा की पहल पर भाटापारा सुहेला मार्ग पर उच्च स्तरीय पूल निर्माण के लिए मिला 06 करोड़ 82 लाख 77 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति..

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- भाजपा सरकार में विकास की नई रफ्तार पकड़ रहा विधानसभा क्षेत्र, शिवरतन शर्मा के प्रयासों से भाटापारा सुहेला मार्ग के जमुनैया(डिग्गी) नाला पर 06 करोड़ 82 लाख 77 हजार की मिली प्रशासकीय स्वीकृति उक्त निर्माण कार्य के लिए जल्द ही निविदा आमंत्रित कर एवं सारी औपचारिकता पूर्ण कर कार्य प्रारम्भ के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया हैं,..
प्रदेश में ज़ब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी हैं तब से निरंतर शिवरतन शर्मा के प्रयासों से विकास कार्यों और अधोसंरचना परियोजनाओं की स्वीकृति मिल रही हैं जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है।

बरसात में हो रही परेशानी से मिलेगी राहत

इस स्वीकृति पर शिवरतन शर्मा का कहना है कि बरसात के दिनों में जमुनैया(डिग्गी) नाला पार करना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। अक्सर पानी बढ़ जाने से आवाजाही रुक जाती थी, जिससे स्कूल महाविद्यालय आने जाने वाले बच्चों, मरीजों और कामकाजी लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब पुल बनने से यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी और ग्रामीणों को सुरक्षित व सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।
विदित हो की इससे पूर्व भी शिवरतन शर्मा के प्रयासों से 17 करोडो के सेमरियाघाट पुल की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी हैं, साथ ही भाटापारा नगर एवं सिमगा में 8 करोड़ और 7 करोड़ की लागत से बनने वाले व्यवहार न्यायालय भवन की भी स्वीकृति मिली हैं जिसका कार्य प्रारम्भ हो चूका हैं..
इस निर्माण कार्य को लेकर शिवरतन शर्मा ने कहा की नवीन भवन सभी प्रकार की सुविधाओं से सुसज्जित होगा जिससे यहां किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।
शिवरतन शर्मा ने कहा की व्यवहार न्यायालय का नया भवन बनने से न्याय और कानूनी प्रक्रियाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे न्यायपालिका की कार्यक्षमता बढ़ेगी। इससे दीवानी मामलों के त्वरित निपटान में मदद मिलेगी और न्यायाधीशों, वकीलों और आम नागरिकों के लिए एक सुगम और बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा।
शिवरतन शर्मा ने जमुनैया(डिग्गी) नाले में उच्च स्तरीय पुल निर्माण एवं भाटापारा विधानसभा में शर्मा के मांग अनुरूप हो रहे लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया…